नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के लिए राहत और आफत दोनों एक साथ आने वाली हैं। मौसम विभाग (IMD) ने देश के बड़े हिस्से में 5 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे एक ओर तापमान में गिरावट आएगी, वहीं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और ओलावृष्टि लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। उत्तर प्रदेश में आज यानी 30 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर सहति पंजाब और हरियाणा में आज और फिर 2 से 5 मई के दौरान धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। राजस्थान में मौसम के दो रंग दिखेंगे। पूर्वी राजस्थान में 5 मई तक लगातार बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 2 से ...