पटना, मार्च 22 -- बिहार में शुक्रवार को आए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।उत्तर बिहार में सबसे अधिक सरसों तो सीमांचल में मक्के की फसल को नुकसान हुआ है। बारिश के कारण जहां तैयार फसलें खेतों में गिर गईं, वहीं खलिहानों में रखी उपज भी भीगकर खराब हो गई। गेहूं, सरसों, मक्का, दलहन और सब्जियों के साथ आम और लीची के मंजरों को भी भारी नुकसान की खबर है। प्रारंभिक आकलन में कई क्षेत्रों में 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई जा रही हैै। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। उत्तर बिहार में सबसे अधिक असर गेहूं और सरसों की फसल पर देखा गया है। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा और औराई प्रखंडों में 20 से 25 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। खेतों में गिरी फसल और खलिह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.