पटना, जुलाई 2 -- Bihar BSUSC Assistant Professor Recruitment Guidelines : बिहार के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने बुधवार को स्टैच्यूट्स फॉर अपॉइंटमेंट ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर्स, इनक्लूडिंग कॉन्ट्रैक्चुअल अपॉइंटमेंट्स ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 2026 को मंजूरी दे दी। नयी नियमावली एक जुलाई से पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू हो गयी है। नियमित और संविदा दोनों प्रकार की नियुक्तियों की प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रणाली और मेरिट तैयार करने के स्पष्ट नियम तय कर दिये गये हैं। अब बिहार के विश्वविद्यालयों में संविदा आधारित और नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे। नियुक्ति में बिहार सरकार द्वारा लागू आरक्षण भी प्रभावी होगा। अब नए 211 डिग्री कालेजों में...