पटना, मार्च 25 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने दरभंगा सदर थाना क्षेत्र और दानापुर के शाहपुर इलाके में छापेमारी कर लगभग 90 लाख की हेरोइन जब्त की है। दरभंगा से तीन तथा दानापुर के शाहपुर थाने के मठियापुर से दो सगे तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मादक पदार्थ हेरोइन के अलावा एक स्कॉर्पियो, चार सोने की चेन और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दरभंगा में गिरफ्तार तीन तस्करों की निशानदेही पर पटना पुलिस ने शाहपुर के मठियापुर से इसी मामले में दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वे देश के कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। एसटीएफ और नारकोटिक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को दरभंगा सदर थाना क्षेत्र से तीन तस्करों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.