नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसलिए पार्टी ने सबसे अनुभवी नेताओं को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बिहार चुनाव के लिए वरिष्ठ एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ पार्टी ने 41 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है। बिहार में कांग्रेस महागठबंधन के घटकदल के तौर पर चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2020 में पार्टी ने 70 सीट पर चुनाव लड़कर 19 सीट हासिल की थी। पर इस बार पार्टी कुछ कम सीट पर अपनी किस्मत आजमा सकती है। इसके साथ पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.