नवादा, मई 11 -- Nawada Chaukidaar Murder: बिहार के नवादा जिले में बालू माफियाओं ने दबंगई दिखाते हुए कादिरगंज थाने के एक चौकीदार पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इलाजरत चौकीदार जितेंद्र पासवान की अब मौत हो चुकी है। घटना रविवार को कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव के समीप स्थित बेरमी मोड़ पर की बताई जाती है। उस वक्त घटना में घायल चौकीदार रामनंदन प्रसाद को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सिर व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर जख्म होने की जानकारी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि चौकीदार द्वारा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़वाने के बाद बालू माफियाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। चौकीदार कादिरगंज थाने में पदस्थापित थे और बेरमी गांव का रहने वाले थे। घटना के वक्त चौकीदार अपने घर से कादिरगंज थाना आ रहे थे। इसी बीच बेरमी...