हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 3 -- Bihar Weather: बिहार में फिलहाल भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अभी तापमान और गिरेगा। अगले 48 घंटे के भीतर 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। अगले एक सप्ताह तक सूबे में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने शनिवार (3 जनवरी) को मधुबनी, किशनगंज, छपरा, औरंगाबाद समेत 17 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। दरअसल, सर्द पछुआ हवा के कारण बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। क्योंकि, राज्य के ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में शनिवार से 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान में रविवार से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.