मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार में अब विदेशी छात्र भी पीएचडी कर सकेंगे। लोकभवन से जारी पीएचडी रेगुलेशन-2026 में इसका प्रावधान किया गया है। एक सुपरवाइजर दो विदेशी छात्रों को पीएचडी करा सकेंगे। शोध में विस्तार लाने के लिए पीएचडी रेगुलेशन में इसका जिक्र किया गया है। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अब नये रेगुलेशन से ही पीएचडी करायी जाएगी।

बीआरएबीयू में पीएचडी नामांकन बीआरएबीयू में भी अभी 2025 और 2026 पीएचडी के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। पीएचडी के नोडल अफसर प्रो. नवेदुल हक ने रेगुलेशन सभी विभागाध्यक्षों को भेज दिया है। विवि में पैट 2025 और 2026 मिलाकर 473 छात्रों ने आवेदन किये हैं। इस संख्या में 10 से 12 छात्रों के और नाम जुड़ने की उम्मीद है।

शोध की गुणवत्ता और स...