बिहार में अब फल्गु नदी पर मरीन ड्राइव, इस जिले को जाम से मिलेगी बड़ी राहत
राजेश कुमार मिक्की, मार्च 22 -- पटना के गंगा तट पर बनाई गई सड़क के तर्ज पर बोधगया से चाकंद के बीच फल्गु नदी पर मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह गया के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें शुक्रवार को हिन्दुस्तान संवाददाता के साथ हुई वार्ता में बिहार सरकार के उद्योग व पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहीं। डॉ. जायसवाल ने बताया कि फल्गु नदी में मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। पटना के गंगा तट पर बनाई गई सड़क के तर्ज पर बोधगया से चाकंद के बीच फल्गु नदी पर मरीन ड्राइव का निर्माण किये जाने का प्रस्ताव है। कहा कि इससे केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रखंड स्तर तक विकास की गति तेज की जाएगी। सरकार इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है जिससे गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.