एक प्रतिनिधि, मार्च 19 -- बिहार के मधेपुरा जिले में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की पार्टी के एक नेता पर केस दर्ज किया गया है। यहां उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाड़ाटेनी चौक पर गुरुवार की देर शाम शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में 23 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों में वीआईपी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सहनी भी शामिल हैं। यह मामला उदाकिशुनगंज उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक राजा बाबू पासवान के आवेदन पर दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, छिनतई, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार तथा पकड़े गए आरोपी को जबरन छुड़ाकर भगाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथम...