मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के किसी भी विश्वविद्यालय में अब पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। लोकभवन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा पर रोक लगा दी है। इस बारे में मंगलवार को पत्र भी जारी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : पैट परीक्षा पर रोक से शोधार्थियों की संख्या में होगी भरी कमीप्रवेश परीक्षा पर रोक लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वर्ष 2024 और 2025 के लिए पैट आयोजित नहीं की जाएगी। अगर किसी विश्वविद्यालय ने इन दोनों वर्षों के लिए प्रक्रिया शुरू की है तो तत्काल उस पर रोक लगा दी जाए और विज्ञापन को रद्द कर दिया जाए। लोकभवन ने निर्देश दिया है कि बिहार में अब यूजीसी-नेट की परीक्षा पास करने वाले छात्र ही पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे। हालांकि, लोकभवन ने यह भी कहा है जिस विश्वविद्यालय में ...