निज संवाददाता, फरवरी 3 -- बिहार में अब गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की लाश मिली है। मधेपुरा जिले में बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर में थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। मृत छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की पुत्री खुशबू (20 वर्ष) के रूप में की गयी। इस घटना के बाद से कॉलेज कैंपस में छात्र बेहद आक्रोशित हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी देर रात तक कॉलेज कैंपस में जमे रहे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि मृतका के रूम में दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। उसकी दोनों रूममेट दोपहर में क्लास करने गयी थीं। दोनों शाम करीब चार बजे क्लास करके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.