आलोक चंद्र, मार्च 15 -- अब बिहार में गन्ने से घरेलू गैस का भी उत्पादन होगा। वह भी ईख के रस के शेष बचे कचरे से। यही नहीं इससे सीएनजी का उत्पादन भी होगा। नयी तकनीक से जहां घरों को गैस मिलेगी, वहीं वाहनों के लिए ईंधन की उपलब्धता सहज हो सकेगी। बेतिया से इसकी शुरुआत हो रही है। भविष्य में इसका विस्तार अन्य जिलों में भी किया जाएगा। इसका प्रयोग प्रारंभिक तौर पर तो सफल रहा। अब आपूर्ति का मॉडल कामयाब रहा तो भविष्य में बिहार घरेलू गैस की जरूरत के बड़े हिस्से का उत्पादन खुद करने लगेगा। यही नहीं बाहरी स्रोत पर उसकी निर्भरता भी खत्म होगी। गन्ना उद्योग विभाग खुद इस योजना की निगरानी कर रहा है। इस समय भारत पेट्रोलियम की ओर से बेतिया में एक हजार घरों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति का इन्फ्रास्ट्रक्टर तैयार किया गया है। भविष्य में इसे और विस्तारित किया जाएगा। ...