बिहार में अब एंबुलेंस जाम में फंसी तो नपेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, अस्पतालों के बाहर लागू होगा जीरो टॉलरेंस
भागलपुर, मई 16 -- Bihar Latest News: बिहार में अब ट्रैफिक जाम के कारण किसी भी मरीज की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अक्सर ट्रैफिक जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों की तड़प-तड़प कर होने वाली मौतों को राज्य प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। सूबे के सभी सड़क मार्गों पर पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी सूरत में एंबुलेंस जाम में नहीं फंसनी चाहिए। अगर किसी रूट या चौराहे पर एंबुलेंस फंसी पाई गई, तो वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।जाम ले रहा मरीजों की जान हाल ही में सूबे के अधिकांश जिलों में संचालित 'रोगी कल्याण समिति' की बैठकों में एंबुलेंस के जाम में फंसने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। आंकड़ों के मुताबिक, जाम के कारण मरीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.