पटना, फरवरी 6 -- बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने विधायकों के सवाल के सरकारी जवाब में पदाधिकारियों के द्वारा गलत रिपोर्ट भेजने का प्रश्न उठाया और इसकी जांच की मांग की है। सरकार की तरफ से वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव, सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार और अन्य नेताओं ने गलत रिपोर् की जांच की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सदन में मौजूद नहीं थे, तो उनकी जगह पर स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सवालों का जवाब सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार दे रहे थे। अफसरों की गलत रिपोर्टिंग पर सवाल उठाने वालों में जेडीयू के विधायक भी शामिल थे। एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने विधानसभा में सबसे पहले इस तरह की शिकायत की और कहा कि सदन को चलाने पर जनता का लाखों रुपया खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक कहे कि ऐसा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.