एक संवाददाता, मई 20 -- बिहार में अपहरण के बाद हत्या की जघन्य वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है। दरअसर अररिया जिले में पलासी थाना क्षेत्र के कनखुनिया चौक के पास से दो लाख फिरौती के लिए अपहृत किसान के 16 वर्षीय बेटे की बेहरहमी से हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव घर से करीब 10 किमी दूर बेलबाड़ी के बहियार से बरामद किया गया। बदमाशों ने उसे धारदार हथियारों से बेहरमी से कत्ल किया है। मृतक विशाल कुमार महतो कनखुदिया गांव निवासी पेशे से छोटे किसान श्री लाल महतो का बेटा था। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार को उसका अपहरण किया गया था। घटना के बाद मृतक के घर में परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इधर सूचना के बाद पलासी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पो...