पटना, अप्रैल 2 -- बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार में अपहरण उद्योग किसी गैंग या अपराधी ने नहीं, बल्कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी ने शुरू किया था। उन्होंने कहा कि बेतिया के एसपी रहते हुए एक आईपीएस ने डकैतों से सांठगांठ कर ली थी और अपराधियों को सुझाव दिया कि वे अमीर लोगों को किडनैप करें और पैसे लेने के बाद उन्हें छोड़ दें। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि एक समय था जब बेतिया और बगहा (पश्चिम चंपारण) में कई डाकुओं के गैंग सक्रिय थे। उस समय पुलिस मुख्यालय से जिलों को डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए दबाव बनाया जाता था। तब बेतिया के तत्कालीन एसपी डकैती रोकने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.