नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Tejaswi Yadav Speech: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखा। स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें 25 मिनट का समय दिया। स्पीकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है। इस पर सदन में जोरदार शोरशराबा हुआ। बीजेपी और जदयू समेत एनडीए के सदस्यों ने तेजस्वी यादव के विरोध में नारेबाजी की। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र को डर तंत्र में बदल दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य की सरकार ने कुछ नया नहीं किया। पुरानी समस्याओं को केवल झूठी पोटली में रखकर पेश किया गया है। कानून की दृष्टि से पूरे बिहार अन्याय के साथ विनाश की ओर लगातार...