पटना, जनवरी 29 -- बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में अदानी ग्रुप के थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2400 मेगावाट के इस अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट पर जन सुनवाई में सहमति बन गई है। पीरपैंती प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने पावर प्लांट परियोजना को हाथ उठाकर समर्थन दिया। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से न केवल पीरपैंती और भागलपुर बल्कि पूरे बिहार की औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में बढ़ोतरी होगी। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, पीरपैंती प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को एडीएम (विधि व्यवस्था) राकेश रंजन और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी शंभुनाथ झा की अध्यक्षता में पर्यावरणीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.