नई दिल्ली, जनवरी 27 -- बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुकी है। जीविका दीदियों के जरिए चलाई जा रही इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये की किस्तें दी जा रही हैं। अब तक करीब 75 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं और छोटे स्तर पर दुकान, सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग जैसी गतिविधियां शुरू कर चुकी हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। सरकार ने योजना की अगली किस्त के लिए 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की है। ऐसे में लाखों जीविका दीदियां इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि उनकी किस्त कब आएगी। आधिकारिक जानकारी के अन...