गिरडीह, मार्च 28 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को बिहार मुखिया संघ की 15 सदस्यों की टीम ने सरिया के बागोडीह पंचायत में विकास कार्यों का अवलोकन किया। संघ के सदस्यों का इस अवसर पर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान पुष्प वर्षा के साथ झारखंडी टोपी एवं फूलों की माला पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया, वहीं स्वागत गीत के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की गई। दौरे के क्रम में पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का गहन अवलोकन कराया गया। बिहार मुखिया संघ के सदस्यों ने पंचायत की व्यवस्थाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनहित में किए गए कार्यों को करीब से देखा और उनकी सराहना की। सदस्य मुन्ना लाल ने बताया कि इस पंचायत में किए गए कार्य मुखियाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन सीखने-जानने के मकसद से संघ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.