आरा, जून 22 -- -मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान -मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ पुलिस अधीक्षक से मांगी गयी रिपोर्ट -राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी एनकाउंटर मामले में लिया संज्ञान आरा, हि.सं.। भोजपुर के बिलौटी एनकाउंटर और भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले में पुलिस की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बिहार मानवाधिकार आयोग की ओर से इस मामले में रिपोर्ट तलब की गयी है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचाशिकायत की प्रक्रिया मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार के अधिवक्ता एस के झा की शिकायत पर आयोग की ओर से बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और भोजपुर पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में तथ्य के साथ रिपोर्ट तलब की गयी है। वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। यह भी पढ़ें- परिषद न...