बिहार भेजी जा रही शराब निर्माण सामग्री संग दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 6 -- सोनभद्र, संवाददता। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बिहार भेजी जा रही शराब निर्माण सामग्री के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हरियाणा के दो तस्करों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रूपये मूल्य की शराब निर्माण सामग्री, 600 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट, 36 हजार कांच की शिशियां, कैरेमल, एसेंस तथा एक ट्रेलर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चुर्क पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बट्ट स्थित एक ढाबा परिसर के समीप एक ट्रेलर खड़ा है, जिसमें अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री लदी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ई-साक्ष्य एप के माध्यम से ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए ट्रेलर की विधिक तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.