बलिया, जुलाई 7 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संतोष रंजन राय का गड़हा विकास मंच की ओर से सोमवार को स्वागत किया गया। जिले के नरही गांव के निवासी संतोष रंजन राजनीतिक रूप से बिहार में सक्रिय हैं।अपने क्षेत्र के युवा को बिहार भाजपा में बड़ा पद मिलने पर गड़हा विकास मंच ने खुशी जताई। मंगला भवानी मंदिर के पास स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित समारोह में उनका स्वागत हुआ। मंच के सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस दौरान गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणि राय, गायक गोपाल राय, बृजेन्द्र राय, रियाजुद्दीन राजू, रमेश यादव, शिवानंद राय, हरेराम राय, विनोद राय, पंकज राय, जगत नारायण राय, अनिल राय, भरत राय, प्रशान्त राय, कृष्णानंद पांडेय, आलोक राय, सुशील राय, अरविंद राय, संजय राय, अं...