नई दिल्ली, मार्च 27 -- छात्र जिंदगी में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की अहमियत किसी से छिपी नहीं हैं। ये वो वक्त होता है जब सिर्फ छात्रों की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की धड़कनें तेज रहती हैं। एग्जाम्स खत्म होने के बाद जो सबसे बड़ा टेंशन रिजल्ट का इंतजार होता है। आजकल देश भर में बोर्ड रिजल्ट्स के जारी होने का मौसम चल रहा है। हाल ही में हमने देखा कि बिहार बोर्ड ने अपने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए और उसके ठीक बाद राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट का ऐलान कर दिया। अब पहिया घूम चुका है और बारी है बिहार बोर्ड की 10वीं और राजस्थान बोर्ड की 12वीं के नतीजों की। ऐसे में लाखों छात्र इस बात के इंतजार में हैं कि आखिर उनका रिजल्ट कब तक जारी होगा। छात्रों की बेकरारी और सोशल मीडिया पर चल रही सरगर्मियों को देखकर साफ लग रहा है कि इंतजार की घड़ियां अब ब...