मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार बोर्ड सभी जिलों में परीक्षा भवन और वज्रगृह बनाएगा। जिला मुख्यालय में परीक्षा भवन बनाने को लेकर विश्वविद्यालयों-कॉलेजों से एक से डेढ़ एकड़ जमीन ली जाएगी। राज्यपाल ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। इसका उपयोग बिहार बोर्ड व विवि की परीक्षाओं में होगा। भूमि का स्वामित्व संबंधित विवि-कॉलेज के पास होगा वहीं भवन का स्वामी बिहार बोर्ड होगा। डीएम इसके उपयोग की व्यवस्था व निगरानी के लिए जिले के स्तर पर कमेटी बनाएंगे। बोर्ड और विवि की परीक्षाएं एक साथ होने पर कक्षा संचालन में आ रही बाधा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले सूबे के सभी प्रमंडल में परीक्षा भवन बनाया गया है। तिरहुत प्रमंडल में मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा भवन बनाया गया है...