कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में जिले के एक विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कला संकाय में छात्र पीयूष कुमार ने जिला टॉपर बनकर सफलता हासिल की, वहीं वाणिज्य संकाय में नीरज कुमार ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर हरिशंकर नायक हाई स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य उदय शंकर सिंह ने छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम में कृष्ण प्रसाद कौशिक, राजेश कुमार, राशिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.