हाजीपुर, अप्रैल 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा घोषित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम में वैशाली जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा है। इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर टॉप-10 में वैशाली जिले के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। सबरीन परवीन, उच्च माध्यमिक विद्यालय छौराही (चेहरा कला) ने 492 अंक (98.40 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। रौशन कुमार, राज किशोर उच्च विद्यालय यूसुफपुर, हाजीपुर एवं बाबर अली ने 485 अंक (97.00 प्रतिशत) के साथ राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं मोहम्मद तौहीद, उत्क्रम...