बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बिना पैसे खर्च किए करेंगे JEE-NEET की तैयारी
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। जिन परिवारों के पास निजी कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस भरने के पैसे नहीं थे अब उनके बच्चे भी इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी उतने ही अच्छे माहौल में कर सकेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने अपने मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम को और बड़े स्तर पर फैला दिया है, और इस बार दायरा पहले से कहीं ज्यादा चौड़ा है। 155 स्कूलों तक पहुंची JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग बोर्ड ने अपनी इस योजना को राज्य के 155 चुनिंदा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल प्लस-टू स्कूलों तक पहुंचाया है। इसका सीधा फायदा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो JEE और NEET जैसी देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.