नई दिल्ली, मार्च 23 -- बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंटर की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन राहत और खुशी लेकर आया, क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, क्योंकि जहां एक तरफ पास प्रतिशत मजबूत रहा वहीं दूसरी तरफ लड़कियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से बाजी मार ली।यहां क्लिक कर देखें बिहार बोर्ड का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2026इस साल कुल 85.19 फीसदी छात्र पास हुए इस साल कुल 85.19% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्षों के मुकाबले स्थिर प्रदर्शन को दिखाता ह...