मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2027 के लिए दो तरह के फॉर्म पोर्टल पर जारी किये गए हैं। सत्र 2025-27 के नियमित, स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए अलग फॉर्म है और इससे पहले के छात्रों के लिए फॉर्म का फॉर्मेट अलग है। सत्र 2025-27 के परीक्षार्थियों का कई बिंदु पहले से भरा रहेगा। इससे पहले के सत्र के छात्रों को दूसरा फॉर्म भरना होगा। इन्हें सभी बिंदुओं पर जानकारी भरनी है। नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए प्रपत्र दो खंडों अ और ब में है। खंड-अ में क्रमांक 1 से 17 तक विद्यार्थी का विवरण भरा हुआ है। उसमें विद्यार्थी द्वारा कोई छेड़छाड़ या परिवर्तन नहीं किया जाना है। विद्यार्थी को मात्र खंड-ब में क्रमांक 18 से 35 तक के विवरणों को भरना है। सत्र 2025-27 के पूर्व के सत्रों के सूचीकृत एवं पात्र पूर्ववर्ती, कम्पार्टमेंटल...