हाजीपुर, अप्रैल 7 -- किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण। फोटो। लालगंज। बिहार बीज प्रणाली परिवर्तन योजना के तहत लालगंज प्रखंड के किसानों के बीच स्काई क्वेस्ट टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग प्रा लिमिटेड के द्वारा मूंग बीज का निः शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि यह पहल बिहार बीज प्रणाली परिवर्तन परियोजना का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक बीजों को उच्च उत्पादकता वाले उन्नत बीजों से प्रतिस्थापित कर फसल उत्पादन बढ़ाना और किसानों की आय दोगुनी करना है। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक,कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया और मूंग" की उन्नत कृषि पद्धतियों पर किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कहा कि उन्नत बीजों के उपयोग से फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी। पूरे देश में दलहन आत्मनिर्भरता मिशन चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.