बिहार बीजेपी के प्रभारी बने महासचिव हरीश द्विवेदी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी
पटना, सितम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी बनाया है। हरीश उत्तर प्रदेश से आते हैं और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इससे पहले वह असम के प्रभारी रहे हैं। हरीश के साथ बिहार बीजेपी के दो सह प्रभारी भी बनाए गए हैं। यूपी की राज्यसभा सांसद संगीता यादव और कांग्रेस से भाजपा में आए रोहन गुप्ता को बिहार का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने अन्य कई राज्यों में भी प्रभारी और सह प्रभारी बदले हैं। भाजपा मुख्यालय से बुधवार को इसकी पूरी सूची जारी की गई। बिहार भाजपा के प्रभारी बनाए गए हरीश द्विवेदी मूलरूप से यूपी के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। वह बस्ती से लोकसभा सांसद भी रहे। वह छात्र जीवन से भाजपा से जुड़े और संगठन में कई अहम पदों पर उन्होंने जिम्मेदारियां निभाईं। इससे पहले वह भाजपा के असम प्रभारी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.