हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 28 -- बिहार भाजपा की नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कमेटी में शामिल होने वाले नेताओं के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। आलाकमान को सूची भेज दी गई है। पार्टी नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही राज्य इकाई की ओर से प्रदेश पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। भाजपा की मौजूदा कमेटी तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल में ही बनी थी। लोकसभा चुनाव के बाद जब डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई तो पार्टी नेताओं को लगा कि फिर से नई कमेटी का गठन होगा। लेकिन विगत वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद डॉ दिलीप जायसवाल मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। एक व्यक्ति एक पद के कारण पार्टी ने दिसम्बर 2025 में डॉ जायसवाल के स्थान पर संजय सरावगी को पार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.