मुजफ्फरपुर, जून 28 -- Bihar BEd Admission 2026: बिहार में दो वर्षीय बीएड (B.Ed) कोर्स में केवल मेरिट अंक नहीं, प्राथमिकता के विकल्पों के आधार पर भी कॉलेज मिलेगा। सभी अभ्यर्थियों के प्रथम विकल्प की सूची बनाकर मेरिट अंक के आधार पर सूची बनाई जाएगी। इसी आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होगा। बीएड के नामांकन में मेरिट अंक के साथ विकल्प चयन अधिक महत्वपूर्ण होगा। अभ्यर्थी अपने विकल्प में पहले-दूसरे नंबर पर किस कॉलेज को प्राथमिकता देते हैं, उसके आधार पर सूची बनेगी। ऐसे में कम अंक वालों को भी बेहतर कॉलेज मिल सकेगा। इसके अलावा इसबार केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी कॉलेजों में भी आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही नामांकन होगा। एक और नई व्यवस्था इसबार की गई है। इसबार विवि में नहीं, बल्कि कॉलेजों में कागजात का सत्यापन होगा। राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय क...