मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाली 51वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर के पांच खिलाड़ी बिहार टीम का हिस्सा बनेंगे। इनमें चार बालक और एक बालिका शामिल हैं। बिहार टीम शनिवार को पटना से विजयवाड़ा के लिए रवाना हो गई। सेक्रेड हर्ट स्कूल के तनिष्क, प्रियांशु राज, शुभम कुमार और रितृका शुभी तथा जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के आयुष कुमार सिंह का चयन बिहार टीम में हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि पांचों खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना की। स्कूल की प्राचार्या सिस्टर रीता लाकड़ा समेत संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शु...