पडरौना, जून 14 -- पडरौना, निज संवाददाता। यूपी से तस्करी कर बाइक से बिहार जा रही 14 बोरी यूरिया को जब्त कर सुपुर्द किया गया है। वहीं सात तस्करों के खिलाफ विशुनपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने तस्करों के बाइक को सीज कर दिया है तथा सभी तस्करों को जेल भेज दिया है। राजस्व, कृषि व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से खाद की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल भेजने के लिए डंप कर रहे थे यूरिया, एसएसबी ने विफल किया मंसूबातस्करों की गिरफ्तारी तमकुहीराज तहसील के रायपट्टी चाफ में शुक्रवार की शाम सात बाइकों पर 14 बोरी यूरिया लेकर बिहार जा रहे तस्करों को किसानों ने घेर कर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को सूचना दिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच पुलिस व कृष...