छपरा, जून 7 -- दिघवारा निसं। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से सिताब दियारा से शुरू की गई बिहार बदलाव यात्रा के तहत शुक्रवार की देर रात जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दिघवारा पहुंचे और रामजंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद स्थापित कर बिहार बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों से बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं और सत्ता परिवर्तन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। स्कूल व अस्पताल बदहाल है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। श्री किशोर ने कहा कि बिहार में पलायन बड़ी समस्या है। इस अवसर पर अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.