बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- शहर के 88 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ तैनात हैं पुलिसकर्मीं स्थिति सामान्य होने तक दो शिफ्टों में जारी रहेगी पुलिस की ड्यूटी फोटो : पुलिस01-बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ के पास शुक्रवार को तैनात पुलिस के जवान। पुलिस02-डीएम-एसपी आवास जाने वाले रास्ते पर लगा बैरियर। पुलिस03-बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसकर्मी। पुलिस04-बिहारशरीफ में गश्त करते बाइक सवार जवान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नीट परीक्षा लीक के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में शहर में दो दिनों तक जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। शनिवार को बिहार बंद और धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गयी है। इसके लिए नालंदा पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये हैं। जिला प्रशासन के संयुक्तादेश के अनुसार शहर के 88 स्थानों पर ...