बिहार बंद में नहीं चली बड़ी गाड़िया
जहानाबाद, जुलाई 25 -- करपी, निज संवाददाता नीट पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित बिहार बंद का असर बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर देखा गया। छोटी गाड़ियां तथा ऑटो सामान्य रूप से चलती रही। बाजार में दुकानें भी सामान्य दिनों की तरह खुली रही तथा सभी कार्यालय भी खुले रहे। बिहार बंद का ऑटो चालकों ने भरपूर फायदा उठाया। सामान्य से अधिक भाड़ा लेकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। बड़ी गाड़ियों के परिचालन बंद होने से बस पड़ाव में सन्नाटा देखा गया। यह भी पढ़ें- बिहार बंद का काको में कम दिखा असर, बाजार खुले रहे यह भी पढ़ें- अरवल में बंद के समर्थन में उतरे छात्र और युवा यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाल हजारों छात्रों ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.