बिहार बंद को लेकर पीरपैंती में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
भागलपुर, जुलाई 26 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को आहूत बिहार बंद का पीरपैंती में छिटपुट असर देखा गया। बाजारों में दुकानें खुली रहीं व वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। पीरपैंती थाना पुलिस व ईशीपुर थाना पुलिस क्षेत्र में मुस्तैद दिखी। एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु के नेतृत्व में पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत ने पुलिस टीम के साथ पीरपैंती, सुंदरपुर, उल्टापुल, शेरमारी चौराहा से अस्पताल मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च किया और लोगों को संदेश दिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप तक फ्लैग मार्च किया। ईशीपुर-बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में बाराहाट, ईशीपुर बाजार में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Nawada News: छात्रों के आंदोलन को लेकर जिलेभर में अलर्ट, डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.