बिहार बंद के दौरान सीवान में हिंसा: 3 छात्रों को गोली लगी, तेजस्वी यादव बोले- पुलिस ने एके47 चलाई
सीवान, जुलाई 25 -- बिहार बंद के दौरान शनिवार को हुए आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस और आंदोलनकारियों में झड़प हुई, जिसमें गोलियां भी चलीं। पुलिस का कहना है कि उपद्रवी तत्वों की ओर से पहले फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। फायरिंग में 3 युवा आंदोलनकारी घायल हो गए। वहीं, प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प में सीवान के एसपी पूरन कुमार झा, दो डीएसपी समेत करीब 25 पुलिसकर्मी भी घायल हए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में फायरिंग की घटना की निंदा की है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाईं। फायरिंग में घायल होने वालों में सीवान के शेख मोहल्ला निवासी आरिफ, दरौली थाना क्षेत्र के निवासी बुलेट कुमार गोंड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.