बिहार बंद : सड़क पर उतरे छात्र, चार घंटे थमी रही शहर की रफ्तार
गया, जुलाई 25 -- बिहार बंद के आह्वान का असर शनिवार को गया जी शहर रहा। आइसा, इंकलाबी नौजवानों और भीम आर्मी से जुड़े छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर छात्र सुबह करीब 11 बजे सड़कों पर उतरे और शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आइसा और इंकलाबी नौजवानों ने गया कॉलेज गेट से विरोध प्रदर्शन निकाला और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए काशीनाथ मोड़, जीबी रोड, समाहरणालय और टावर चौक तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार पर शिक्षा और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विभिन्न संगठनों के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.