हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा हो रही थी कि बिहार औऱ बंगाल के कुछ जिलों को काटकर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश जल्द ही बनाया जा सकता है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस संबंध में एक्स पर दावा भी किया था। लेकिन अब नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए राय ने कहा कि पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के अफवाह फैला रहे हैं। पप्पू यादव की बातें तथ्यों से पूरी तरह पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.