पटना, मार्च 22 -- भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बिहार दिवस के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि बिहार धोखे के आगे झुकेगा नहीं, इसके खिलाफ उठ खड़ा होगा, फिर से उठेगा और हिम्मत और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ेगा। रविवार को जारी बधाई संदेश में उन्होंने उन्होंने एसआईआर और चुनाव के जरिए एनडीए के सत्ता में आने की आलोचना की और बिहार के लोगों के साथ इसे एक धोखा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस 2026 ऐसे समय पर आ रहा है जब देश और समाज गहरी मुश्किलों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। हर बीतते दिन के साथ अमेरिका-इजराइल की ओर से ईरान पर चल रहे युद्ध का असर भारत पर भी भारी पड़ रहा है। लाखों प्रवासी भारतीय, जिनमें बड़ी संख्या बिहार के लोगों की है, आज युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में फंसे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...