रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक सहायता देने के लिए बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में चार दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 04 मई से 07 मई तक चला। जिसमें विभिन्न विभागों और व्यावसायिक इकाइयों के कर्मचारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण का संचालन फैक्ट्री मेडिकल ऑफिसर डॉ. लेखराज ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर की बेसिक तकनीकों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रिया और जीवन रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही कर्मचारियों को व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में आवश्यक कौशल सीखने का अवसर मिला। प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- आपदा से बचने ...