पटना, मई 7 -- बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को मजबूती देते हुए पूरी निष्ठा के साथ बिहार के विकास और जन-जन के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। गुरुवार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह चिराग पासवान के अटूट विश्वास, स्नेह और संरक्षण का ही परिणाम है कि मुझे आज यह गौरवपूर्ण जिम्मेदारी पुनः प्राप्त हुई है। नवनियुक्त मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की है। यह भी पढ़ें- विप के सभापति ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दी बधाई यह भी पढ़ें- डॉ. संतोष कुमार सुमन ...