बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने मनाया दानवीर भामाशाह की जयंती
भागलपुर, जून 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन संगठन की ओर से रविवार को माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के भामाशाह चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप को अपनी संपूर्ण संपत्ति दान कर मेवाड़ की रक्षा की थी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि धन वही सार्थक है जो देश के काम आए। वहीं, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल खेतान ने कहा कि भामाशाह दिवस व्यापारियों और उद्यमियों के लिए प्रेरणा का दिन है। यह भी पढ़ें- भामाशाह की जयंती मना आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प हमें अपनी आय का एक हिस्सा समाज और राष्ट्रसेवा में लगाना चाहिए। मौके पर महामंत्री प्रदीप जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.