अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना पुलिस को शुक्रवार की रात्रि बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार प्रांत के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व सुमित कुमार सिंह, हमराही दीवान सुधीर सिंह, संतोष यादव, कृष्णकांत ठाकुर, रणधीर सिंह शुक्रवार की रात्रि क्षेत्र में भ्रमणशील थे। रात्रि करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर अलनपुर तिराहे के पास से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चार किलो 305 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 1.340 किलोग्राम स्मैक के साथ बंगाल के तीन तस्कर गिरफ्तार इनकी पहचान प्रभात रंजन शर्मा पुत्र र...