बांका, अप्रैल 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के कल्याणपुर गांव में चल रहे संतमत सत्संग का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार को संपन्न हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मोहन मांझी की पुत्री साध्वी रूक्मिणी के सत्प्रयास से यह प्रांतीय अधिवेशन कल्याणपुर में हो सका। बुधवार को प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंगलाचरण एवं भजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने ध्यान भक्ति, नाम स्मरण एवं गुरु वंदना में भाग लिया। इस मौके पर कई लोगों ने संतों से गुरु दीक्षा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भागीरथ जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य बाहरी सुख की तलाश में भटक रहा है जबकि सच्चा सुख उसके अंदर मौजूद है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित रूप से सत्संग सुनता है उनका जीवन स्वत: ही सरल, सं...